गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा 1 किला 250 ग्राम गाजा के साथ एक शातिर नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब/गाजा तस्करी के रोकथाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन मे उ0नि0 वंशबहादुर सिंह मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिया थाना गहमर गाजीपुर के पास अभियुक्त मो0 लालू कुरैशी उर्फ मो0 हमजा कुरैशी पुत्र मो0 वसी कुरैशी निवासी ग्राम रक्सहा थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से 1 किलो 250 ग्राम गाजा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 213/21 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम –
मो0 लालू कुरैशी उर्फ मो0 हमजा कुरैशी पुत्र मो0 वसी कुरैशी निवासी ग्राम रक्सहा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
बरामदगी का विवरण – 1 किलो 250 ग्राम गाजा नाजायज
मुकदमे का विवरण –
1.मु0अ0सं0 70/2019 धारा 8/20 NDPS Act थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 213/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना गहमर जनपद गाजीपुर
- गिरफ्तार करने वालो में उ0नि0 वंशबहादुर सिंह चौकी प्रभारी सेवराई गहमर जनपद गाजीपुर।
- हे0का0 शिवराज सिंह
- का0 छोटू कुमार राय
- का0 पिन्टू सैनी शामिल हैं।