Friday, March 29, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurगोपाष्टमी पर असांव में गोपूजा

गोपाष्टमी पर असांव में गोपूजा

गौ पूजन अर्चन से हो जाएगा सब काम ,बोलो राम राम राम बोलो श्याम श्याम श्याम

गाजीपुर। जनपद के ग्राम असांव में गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन अर्चन का आयोजन ओम नमो शिवाय रुद्राय जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव एवं सचिव राम गोपाल तिवारी लड्डू के संयोजन में समाजसेवी विजय नारायण तिवारी के अध्यक्षता में, कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन मे संपन्न हुआ।

जिसमें गोवंश को तिलक लगाकर फल, फूल ,मिष्ठान आदि भेंट करके आरती उतारा गया ।उक्त अवसर पर कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि गौ सेवा संवर्धन से हो जाएगा सब काम ,बोलो राम, राम, राम ,बोलो श्याम ,श्याम, श्याम ,गौ सेवा संवर्धन से मिल जाएगा चारों धाम ,बोलो राम ,राम, राम ,बोलो श्याम ,श्याम, श्याम उपस्थित गौ भक्तों में जो भी है, जहां भी है, जैसे भी है ,सभी मानव समाज से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि गोवंश की रक्षा के लिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए जितना भी जैसे भी हो सके हम सभी लोग सहयोग करें।

उक्त अवसर पर रामगोपाल तिवारी लड्डू, कुंज बिहारी राय, नागेंद्र नाथ तिवारी, कमलेश तिवारी , इंद्रजीत तिवारी निर्भीक,अश्वनी कुमार तिवारी बम, पवन कुमार तिवारी, पूजा मिश्रा, सुनंदा पांडे, शुभम चौबे, नागेंद्र तिवारी, परमानंद तिवारी भोलू ,प्रकाश तिवारी करिया ,शिवम् पांडेय, बिट्टू तिवारी,शिवांश तिवारी, हर्ष, पल्लू तिवारी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular