भाजपा नोएडा महानगर द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के अंतर्गत वॉल पेंटिंग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ।

0
12

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा आज “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (#EkRashtraEkChunav) अभियान के अंतर्गत एक विशेष वॉल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी नोएडा के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने किया।

इस पहल का उद्देश्य आमजन को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा से जागरूक कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ एवं संगठित बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत नोएडा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में दीवारों पर आकर्षक चित्रों और नारों के माध्यम से इस विचार को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

डॉ. महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि
एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। यह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।


वहीं, जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
हम सबका दायित्व है कि इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाएं और जनता को इस महत्वाकांक्षी विचार के लाभों से अवगत कराएं।

वॉल पेंटिंग अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने पूरे जोश और समर्पण के साथ विभिन्न स्थानों पर चित्रकारी की और आमजन को इस विषय पर संवाद हेतु प्रेरित किया।यह अभियान आगामी दिनों में भी नोएडा महानगर के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम संयोजक अमित त्यागी सह संयोजक चमन अवाना एवं पप्पू प्रधान, एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान संयोजक सुचित्रा पाठक कक्कड़ सह संयोजक भूपेश चौधरी एवं अर्पित मिश्रा, गणेश जाटव डिंपल यादव पूनम सिंह मनोज चौहान रामनिवास यादव अर्पित मिश्रा विपुल शर्मा राहुल शर्मा देशबंधु कुशवाहा अशोक मिश्रा गोपाल गौड़ नरेंद्र जोगी प्रवीण चौहान मोनू जोगी अतुल त्यागी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here