Thursday, March 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurसेवराईं में संगीत में हरिकीर्तन का हुआ आयोजन, व्यास रामदुलार राजभर ने...

सेवराईं में संगीत में हरिकीर्तन का हुआ आयोजन, व्यास रामदुलार राजभर ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू


गाजीपुर। सेवराईं तहसील मुख्यालय के सेवराई गांव में चल रहे 30 दिवसीय संगीत मय हरिकीर्तन के दौरान रामकथा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यास रामदुलार राजभर ने मौजूद श्रद्धालुओं को संगीत मय कथा का श्रवण कराया। गौरतलब हो कि व्यास रामदुलार राजभर के द्वारा सेवराई गांव में संगीत में हर कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 सदस्यो के द्वारा हरिकीर्तन के मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बूढ़े-जवान यहां तक की युवा पीढ़ी से लेकर बच्चों को भी हरिकीर्तन के रस में डूबो दिया। हरिकीर्तन में कलाकारों ने कई धुनों पर अपनी आवाज से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरिकीर्तन में आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। बताया कि हरिकीर्तन के आयोजन से लोगो की सुख, शांति, समृद्धि तथा भक्तों के मन को शांति के साथ घरों में खुशहाली के लिए की जा रही है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular