Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeauraiyaइसका प्लेटफार्म दो जिलों को छूता है !

इसका प्लेटफार्म दो जिलों को छूता है !

यूपी में है देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां आधी ट्रेन कानपुर देहात तो आधी औरैया जिले में रुकती है, जानिए कैसे?

छोटे से रेलवे स्टेशन कंचौसी में रुकेगी फरक्का एक्सप्रेस

मजबूत होंगी व्यापारिक गतिविधियां, मिलेगी सहूलियत

केंद्रीय रेल मंत्री ने 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित करा दिया ट्रेन का ठहराव

सांसद का घर होने की वजह से कंचौसी को मिली तवज्जो

भारत प्राइम न्यूज चैनल संवाददाता विपिन गुप्ता (कंचौसी) कानपुर देहात/औरैया (कानपुर) उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात एवं जिला औरैया की खास खबर : दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन है कंचौसी। इस स्टेशन पर अब दिनांक 23 नवंबर 2022 दिन बुधवार से मालदा (कोलकाता) से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस भी रुकेगी। प्रदेश के कानपुर देहात एवं औरैया दोनों जनपदों के मध्य एक छोटे से रेलवे स्टेशन कंचौसी के लिए बड़ी खबर है कि यहां अब फरक्का एक्सप्रेस भी रुकेगी। यह ट्रेन पूर्वी दिशा की ओर से अयोध्या, लखनऊ व कानपुर होते हुए कंचौसी पहुंचेगी। और पश्चिमी दिशा की ओर नई दिल्ली एवं इटावा होते हुए कंचौसी पहुंचेगी। इससे व्यापारिक गतिविधयां मजबूत होंगी। इस ट्रेन के ठहराव के लिए जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) काफी समय से प्रयासरत थे। मजे की बात यह है कि कंचौसी स्टेशन कानपुर देहात व औरैया दो-दो जिलों में बंटा है। इसका प्लेटफार्म दोनों जिलों को छूता है। रेलवे रिकार्ड के अनुसार कहा जाता है कि देश का यह तीसरा रेलवे स्टेशन है। जो कि दो जनपदों की सीमाओं में है। कंचौसी स्टेशन में कोई भी ट्रेन खड़ी होती है। तो वह ट्रेन आधी जनपद कानपुर देहात तो आधी ट्रेन जिला औरैया में रहती है। हालांकि इससे दोनों जिलों के लोगों के लिए सहूलियत भी है।

दअरसल व्यापारिक दृष्टिकोण से कानपुर देहात जनपद अति महत्वपूर्ण है। ये कानपुर महानगर की सीमा से लगा हुआ है। यहां राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हैं। जिले से दो हाईवे निकले हैं। साथ ही साथ दिल्ली-हावड़ा व कानपुर-झांसी दो-दो रेलवे रूट है। वहीं बात अगर कंचौसी क्षेत्र की जाए तो वहां से हाईवे 45 से 50 किलो मीटर दूर है। अभी तक ट्रेनों के नाम पर केवल पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। इससे व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) का घर कंचौसी में ही है। क्षेत्र के लोग लगातार उनसे एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। उन्होंने दो दिन पहले ही दिल्ली जाकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करके समस्या बताई, साथ ही फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी की। मंत्री ने सांसद की समस्या का निस्तारण करते हुए 48 घंटे के अंदर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी करा दिया। डीआरएम प्रयागराज ने बुधवार से ट्रेन के ठहराव के निर्देश जारी कर दिए हैं।

जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) का मूल निवास कंचौसी में ही है। यहां उनके भाई कोपरेटिव बैंक कानपुर मंडल के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह (राजू), बहू जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी जनपद कानपुर देहात, सांसद का भतीजा ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) समेत पूरा परिवार रहता है। जिले की राजनीति में इस परिवार का अच्छी खासी दखल है। कहा जाता है कि रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के सांसद काफी करीबी हैं। यही कारण है कि उनकी मांग पर कंचौसी जैसे छोटे स्टेशन में फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular