मुख्तार की पत्नी और सालों के गोदाम…..
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।जहां एक तरफ योगी सरकार उसके अवैध सम्राज्य को खत्म करने में जुटी है, तो वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के गोदाम पर जाने वाली सड़क को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि अंसारी ने सरकारी तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क का निर्माण करवाया था।
बता दें कि गांव में मुख्तार अंसारी का गोदाम है जहां मुख्तार ने तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी द्वारा बनवायी गयी अवैध सड़क निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। मुख्तार अंसारी का गोदाम विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिल्कियत है। ये कंपनी मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी और मुख्तार के सालों अनवर शहजाद और सरजील रजा की है।मुख्तार अंसारी ने अपने निजी फायदे के लिए गोदाम पर जाने के लिए तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी,जिसे पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के जरिये ध्वस्त कर दिया।