गाजीपुर। पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी की माता देवरत्नी देवी पत्नी रामजी तिवारी 80 वर्ष निवासी रविन्द्रपुरी गोराबाजार गाजीपुर का लम्बी बीमारी के दौरान जिला अस्पताल गाजीपुर मे विगत एक सप्ताह से भर्ती रही। 7-8 जनवरी की रात्रि 12:30 बजे उनका देहावसान हो गया। निधन की खबर लगते ही सभी पत्रकार उनके आवास पर पहुंच शोक संतप्ति परिवार को ढाढस बधाया। उनकी माता अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का भरापुरा परिवार छोड़ गयी। इनकी अंतिम यात्रा गोराबाजार, लंका, रौजा होते श्मशान घाट पहुंचा। शव को मुखाग्नि रामजी तिवारी ने दिया।
श्मशानघाट पर अनिल उपाध्याय, विनोद पाण्डेय, शिवकुमार, विनय सिंह, चन्द्र कुमार तिवारी, आलोक त्रिपाठी, सुशील उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, विनोद गुप्ता, दुर्गविजय सिंह, रविकांत पांडेय, नागेन्द्र पांडेय, रविशंकर, देवब्रत, लावारिस के वारिस कृष्णानन्द उपाध्याय, राजकुमार मिश्रा, विवेकानन्द पाण्डेय, इन्द्रासन यादव, मोहन तिवारी,प्रेमशंकर मिश्र, राममनोज त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, उज्जवल राय, बबलू राय, वेदू, विक्की, शिवप्रताप, आरिफ, आसिफ, अनिल, साकेत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।