कासिमाबाद लेखपाल संघ का चुनाव निर्विरोध

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,गाजीपुर की उपशाखा( कासिमाबाद तहसील ) का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को आमसहमति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया।
चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि कुल सात पदों के लिए हुए इस चुनाव में सभी का चयन आम सहमति से हुआ। चितरंजन चौहान अध्यक्ष और जितेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये। इनके अलावा मंत्री पद पर अजय कुमार पाण्डेय,उपमंत्री अजीत सिंह कुशवाहा,कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश यादव और आडिटर के रुप में महिचंद कन्नौजिया का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव ने सभी पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और पद की गरिमा के अनुसार कर्मचारी हित की लड़ाई लड़ते रहने की शुभकामनाएँ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here