लोकेश जाटव भारतीय बौद्ध संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त

0
619

मुरादनगर । भारतीय बौद्ध संघ ने मुराद नगर निवासी सभासद लोकेश जाटव जी की सामाजिक एवं धार्मिक रूचि को देखते हुए भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें बौद्ध धर्म के सिद्धांतों एवं अंबेडकरवादी विचारों को अपनाते हुए लोकेश जाटव ने सभी का आभार जताया ।

भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघप्रिय राहुल भंते द्वारा एक नियुक्ति पत्र देकर भारतीय बौद्ध संघ में उनकी आस्था और विश्वास को देखते हुए संत समाज त्यागी और महापुरुषों के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए किया। लोकेश जाटव को पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी मुरादनगर के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत उनके निवास पर जाकर किया। सोशल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी व जिला महासचिव जनसंख्या समाधान फाउंडेशन मोहित त्यागी ने अध्यक्ष लोकेश जाटव को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया की लोकेश जाटव सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए हर समय उपस्थित रहते हैं ।

उनके साथ भूपेंद्र भारद्वाज भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल प्रकाश,जितेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी,जयवीर त्यागी, विकास त्यागी, अमन ठाकुर,सुशील कुमार,अनुज सोनी, संदीप चोटी,जय वीर केन,संदीप चोटी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here