महाराजपुर : महिला को चाकू घोपा

0
192

गाजियाबाद।‌ वैशाली के नजदीक लिंकरोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक बदमाश ने अकेली महिला की सिर में चाकू घोंप दिया। सिर में घुसे हुए चाकू को लेकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति की तहरीर पर हत्या का प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है। शहनाज एक कोठी में काम करती है। शहनाज का पति असलम अंसारी ई-रिक्शा चलाता है। खाना खाने के बाद वह सो गई। तभी एक बदमाश घुर में घुसकर शहनाज की सिर में चाकू घोंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here