Friday, March 29, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurमनरेगा कर्मियों को मिला राज्य कर्मचारियों का साथ

मनरेगा कर्मियों को मिला राज्य कर्मचारियों का साथ

मनरेगा कर्मचारी घोषित हों राज्य कर्मचारी: अम्बीका दूबे

गाजीपुर(19जुलाई,2021)।  मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जनपद शाखा कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एक दिवसीय इस धरना-प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे व जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव ने समर्थन प्रदान किया। अम्बिका दुबे ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण ढंग से अपने न्याय व अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा उत्पीड़न की कार्रवाई की गई तो इसका गम्भीर परिणाम होगा। उन्होंने मनरेगा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। धरना को गुलाब बिंद, सूबेदार स्नेही, विनय दुबे, सुमित सिंह, राघवेंद्र सिंह,आलोक यादव, विरेंद्र यादव जिला माडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सभी विकास खंडों के मनरेगा कार्मिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता नितेश सिंह व संचालन नागेंद्र यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular