Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurमोदी इतिहास के सबसे बड़े विकास पुरुष - गोपाल राय

मोदी इतिहास के सबसे बड़े विकास पुरुष – गोपाल राय

गाजीपुर। जनपद में लंका स्थित एक होटल में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने कहा कि मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ही है जो ऐसा कर सके वरना अब तक दर्जनों प्रधानमंत्री सत्तासीन हुए और सत्ता से बाहर भी चले गए। मगर धारा 370 नागरिक संशोधन बिल तीन तलाक राम मंदिर जैसे प्रमुख मुद्दों को हाथ भी नहीं लगाया लेकिन मोदी जी ने जन भावनाओं का ख्याल करते हुए इन मुद्दों को न केवल हल किया, बल्कि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक उदाहरण भी प्रस्तुत करने का काम किया है। इसलिए मोदी जी राष्ट्र ऋषि हैं जो अपने तपोबल के द्वारा राष्ट्रहितका उद्धार कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने मातृभूमि का सेवा हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, घर परिवार तक छोड़ दिया, यह महामानव ही इस देश को एक महान राष्ट्र के रूप में स्थापित कर सकता है और इस देश की जनता का सौभाग्य है कि उन्होंने मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री चुना।

श्री राय ने कहा कि किसान आंदोलन में अंतरराष्ट्रीय गैंग के हस्तक्षेप से देश को खतरा है निसंदेह किसान भाइयों में सबसे अधिक मासूमियत होती है। यह बात मैं आंदोलनकारी भारतीय किसानों के लिए नहीं कह रहा हूं। यह बात में देश के आम किसानों के लिए कह रहा हूं जिसे खेती-बाड़ी के काम से फुर्सत ही नहीं मिलती। देश का नागरिक जान चुका है कि CAA जैसे कानून से किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं गई। वैसे ही किसान कानूनों से किसी किसान का जमीन नहीं जाने वाली है। आम साधारण किसान से आप आंदोलन के बारे में पूछिए तो वह आपको एक समान उत्तर देगा कि सब राजनीतिक है अब धीरे-धीरे किसान आंदोलन के भी वेशधारियों का मुखौटा उतारता जा रहा है। अभी तक तो लग रहा था कि भारत के कुछ गद्दारों का एक समूह है लेकिन रिहाना ग्रेटर मियां खलीफा जैसों का आंदोलन में कूदना और हमारे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना, यह दिखाता है कि टुकड़े टुकड़े गैंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग भी सामिल हैं। अब देश के सभी राष्ट्र वादियों को और ज्यादा सतर्क रहना होगा। प्रेस वार्ता मे विष्णु दत्त राय व सुधीर प्रधान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login