Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeauraiyaसांसद का प्रयास सफल, 23 नवम्बर से रुकेगी फरक्का एक्सप्रेस

सांसद का प्रयास सफल, 23 नवम्बर से रुकेगी फरक्का एक्सप्रेस

भारत प्राइम न्यूज चैनल संवाददाता विपिन गुप्ता (कंचौसी) औरैया/कानपुर देहात उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) की पहल और जनता जनार्दन की मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी ने जनपद की नगर पंचायत कंचौसी रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को रुकने की मंजूरी दे दी है। दिनांक 23 नवंबर 2022 दिन बुधवार से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होगा। कुछ दिनों पूर्व में नगर पंचायत कंचौसी एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग की। जिस पर देवेंद्र सिंह (भोले) द्वारा पहल करते हुए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी को दिनांक 09 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को लिखित में मांग पत्र सौंपते हुए एक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग की। जिस पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी ने कंचौसी रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए 23 नवंबर 2022 दिन बुधवार से रुकने की मंजूरी दे दी है। देवेंद्र सिंह (भोले) ने कहा है कि यदि ऐसा होता है तो यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। कानपुर सेंट्रल पर इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की काफी संख्या होती है। यदि कंचौसी रेलवे स्टेशन पर भी फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव हो जाएगा। तो फिर यात्रियों की काफी समस्याएं कम हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular