Friday, March 29, 2024
spot_img
HomePurvanchalराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने उठाया रामतेज पाण्डेय को विधान परिषद में भेजने...

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने उठाया रामतेज पाण्डेय को विधान परिषद में भेजने की मांग

गाजीपुर (23जुलाई,2021)। जिले में भाजपा के ब्राहम्ण चेहरा के रुप में रामतेज पाण्डेय का नाम किसी से छिपा नहीं है। आजकल सोशल मीडिया में सुरेश रैना के पक्ष में ब्राम्हण लामबंद दिखे जिसका असर जनपद मे भी देखने को मिल रहा है। गाजीपुर में राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ ने रामतेज पाण्डेय को विधान परिषद सदस्य बनाने की मांग कर ब्राम्हणों को एकजुट होकर इसे प्रभावी ढ़ग से रखने की अपील की है।

जिले के पखानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा गाँव के एक ब्राह्मण परिवार मे जन्मे रामतेज पाण्डेय अपने विद्यार्थी जीवन मे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तथा वाराणसी में उच्च शिक्षा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सक्रिय छात्र राजनीति के माध्यम से समाज व देश की सेवा को गति प्रदान किए शिक्षा पूरी करने के बाद अपने गृह जनपद गाजीपुर मे पहले जनसंघ फिर भारतीय जनता पार्टी की सेवा मे लग गए, बूथ कार्यकर्ता से लेकर मण्डल अध्यक्ष सहित गाजीपुर भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष के पद को सुशोभित तत्पश्चात काशी प्रांत मे लक्ष्मण आचार्य ने आपको अपनी काशी प्रांत के संगठन मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व को दिया जिसका निर्वहन आपने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किया जिसके फलस्वरूप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप मे अपनी कार्यसमिति मे स्थान दिया इस दौरान आप जनपद जौनपुर के प्रभारी रहे और पार्टी के कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाते रहे। आपकी कुशल सांगठनिक क्षमता व दक्ष कार्यशैली को देखते हुए पूर्व मे रहें प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आपको उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री के पद का दायित्व प्रदान किया ।
2014 के लोकसभा चुनाव में आप इस जनपद के चुनाव प्रभारी व इलेक्शन एजेंट भी थे, आपके कुशल नेतृत्व मे भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई और विकास पुरुष मनोज सिन्हा का विजयश्री वरण किया ।
कार्यकर्ताओं के लिए श्री पाण्डेय का व्यक्तित्व व कृतित्व आपार ऊर्जा का केन्द्र है। इनके सरल सहज स्वभाव व मृदुभाषी व्यक्तित्व संगठन के कार्यकर्ता को सदैव प्रेरित करता रहता है ऐसे में हम जिला इकाई व मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी और इस समय भारत सरकार मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय से राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ ने ऐसे संत स्वभाव के कर्मयोगी संगठन के कार्यकर्ता को #विधान_परिषद् में सहर्ष भेजने का कार्य करें जिससे कि पार्टी के नीचले स्तर के कार्यकर्ताओं मे एक नवीन ऊर्जा का संचार हो सके तथा मोदी जी व भाजपा के मिशन 2022 को जनपद मे समाजिक समीकरण के हिसाब से भी गति मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular