सरजुपाण्डेय पार्क में चंद्रभूषण दुबे के समर्थन में पहुंचा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ गाजीपुर

0
246

गाजीपुर। जनपद के करंडा थानान्तर्गत सोनहरिया में जमीन विवाद को लेकर चंद्रभूषण दुबे s/o रामनरेश दुबे जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में धरना पर बैठ गये हैं। आरोप है कि श्री दूबे उम्र 75वर्ष निवासी ग्राम सोनहरिया पोस्ट चोचकपुर थाना करण्डा की पुश्तेनी जमीन को विजय बहादुर यादव s/o धन्नी यादव निवासी – ग्राम नरायनपुर करंडा ग़ाज़ीपुर द्वारा कब्जा कर रखा गया है जबकि श्री दुबे जी के पक्ष में कोर्ट का फैसला भी है और श्री दुबे थाना, पुलिस अधीक्षक ,उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी के यहाँ महीनों से चक्कर काटने में बाद आज सरजू पाण्डेय पार्क में आमरण अनशन पर बैठ गये। इस सन्दर्भ में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से गाजीपुर के जिला प्रभारी अतुल पाण्डेय ने मौके पर पहुँच कर प्रशासन से मांग किया है कि श्री दुबे को उनकी जमीन का कब्जा जल्द से जल्द दिलाये जिससे न्याय हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here