Friday, April 19, 2024
spot_img
HomePurvanchalVaranasi'काव्यायनी' के बैनर तले लालपुर में साहित्यकारों का जमावड़ा

‘काव्यायनी’ के बैनर तले लालपुर में साहित्यकारों का जमावड़ा

दर्जनों कवियों ने आनलाइन दी शब्दांजली

वाराणसी( 29 जुलाई,2021)। मुंशी प्रेमचंद स्मृति संगम एवं सम्मान समारोह बड़ा लालपुर स्थित बीडीए कालोनी के लीलायतन में गुरुवार को सांय चार बजे सम्पन्न हुआ।

समकालीन संदर्भों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्था काव्यायनी के संस्थापक/संरक्षक पूर्व जिला जज,प्रख्यात साहित्यकार डॉ चंद्रभाल सुकुमार द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हिन्दी साहित्य भारती के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी व अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में रेल विकास निगम- वाराणसी के अपर मंडल रेल महाप्रबंधक, कवि विजय मिश्र उपस्थित थे। इस मौके पर मुंशी प्रेमचंद के वंशज डॉ. दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ .सुबाष- चंद्र एवं दी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी मौजूद थर। संयोजक/ संचालन हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री- कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक व अध्यक्षता प्रतापगढ़ के प्रख्यात कवि डॉ.संगमलाल त्रिपाठी भंवर ने किया।

मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान-2021 संरक्षक मंडल के श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश , कवि सुख मंगल सिंह मंगल, राकेश चंद्र पाठक महाकाल, हिन्दी साहित्य भारती के गाजीपुर जिला अध्यक्ष कृष्णानंद दूबे- प्रधानाचार्य,पवन कुमार सिंह एडवोकेट को मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान-2021 भेंट किया गया।
उक्त आयोजन में भारत वर्ष के तीन दर्जन लेखकों, कवियों, कथाकारों ने वायस रिकॉर्ड के माध्यम से अपनी शब्दांजलि अर्पित किया।
जिन्हें उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने सुना।‌

मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान के साथ साहित्यकारगण
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular