कंचौसी : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन निकाली गई शोभायात्रा

0
225

कलश यात्रा में गाते-बजाते एवं झूमते महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

भारत प्राइम न्यूज चैनल संवाददाता विपिन गुप्ता कंचौसी कानपुर देहात औरैया उत्तर प्रदेश।

कंचौसी नगर पंचायत के मुखर्जी नगर में होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए नगर के भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नहर पुल से शुरू होकर किशोरा रोड, रेलवे स्टेशन रोड, क्रासिंग रोड होती हुई कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। जहां विधि विधान से कलश स्थापना किए गई। इसके अलावा नहर पुल, दुर्गा नगर और सब्जी मंडी व अम्बेडकर पार्क के पास आदि तीन जगह पर स्थापित दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा औरैया रोड, रेलवे स्टेशन होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में चल रहा डीजे धार्मिक ध्वनि बिखेरता चल रहा था। धार्मिक गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी।शोभायात्रा में भगवान शिव, दुर्गा माता, हनुमान और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गई। जिसे देखकर पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

इस दौरान रविकांत सिंह राजावत, राजकुमार दुबे, अन्नु गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, अभय चौहान, कुलदीप पोरवाल, मनीष पोरवाल, सोनल दुबे, लल्लू शर्मा, सागर शर्मा, गगन, हनी, सूर्यांश, विकास गुप्ता, भानू प्रताप सिंह, हर्षित गुप्ता (राधे), अनमोल गुप्ता, ऋशु चौहान, पारस, गोलू, तन्नु शुक्ला, अवि प्रताप सिंह, पारुल दुबे, अनूप पोरवाल, लारा गुप्ता, मोहित गुप्ता, ठेकेदार, लाला शर्मा, सागर शर्मा, अभिषेक शर्मा, सगन राजपूत, दीपेश शुक्ला, अभय गुप्ता आदि लोग सहित नगर के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here