आज शाम तक चिड़ियाघर के सभी चिड़ियों को मारने का आदेश

0
181

कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर में चसर दिन पहले मृत पाई गई जंगली मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि  होने के बाद अब प्रशासन हाई अलर्ट पर है। चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में मौजूद पक्षियों को अज शाम तक मारने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।इतना ही नहीं 10 किमी के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है।

बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर को बंद किया गया था लेकिन अब अनिशिचतकाल के लिए जू को बंद किया गया है।किसी को भी चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फ़िलहाल चिड़ियाघर में स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here