Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurकिसान आन्दोलन को लेकर मुख्यालय पर सपाईंयों का जुटा हुजूम,गिरफ्तार

किसान आन्दोलन को लेकर मुख्यालय पर सपाईंयों का जुटा हुजूम,गिरफ्तार

दो दर्जन पर एफ आई आर

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज जिले भर के सपाई सुबह रेलवे स्टेशन पर आ धमके। कुछ वरिष्ठ नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। पूर्व काबीना मंत्री ओमप्रकाश और विधायक वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपा के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्टेशन से लंका की ओर कूच कर दिये। पहले से मौजूद पुलिस जुलुस लंका बस स्टेशन के पास रोक दिया। गुस्साए सपाई वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को अवरुद्ध कर लबे सड़क बैठ गये। जिले भर की पुलिस छावनी के रुप में जाम स्थल को घेर लिया और सभी को पुलिस लाइन ले जाकर बैठा दिया गया और करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज किया गया।

समाजवादी पार्टी के किसानो के समर्थन को लेकर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में आज पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर को छावनी में बदल दिया। शहर के हर चौराहो पर पीजी कालेज, विकास भवन, लंका, विशेश्‍वरगंज, महुआबाग आदि स्‍थानो पर भारी मात्रा में पुलिस के जवान तैनात थे। सरजू पांडेय पार्क को पुलिस ने पूरी छावनी में बदल दिया।

सोमवार को करीब साढे दस बजे सपा के नेता लंका से अपना जुलूस लेकर सरजू पांडेय पार्क की तरफ बढने लगें तभी पुलिस ने उन्‍हे रोक दिया तब समाजवादी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गये इसके बाद सपाईयो को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में कैद कर दिया। इस संदर्भ में पूर्व काबीना मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि प्रस्‍तावित धरना प्रदर्शन को लेकर लंका से सरजू पांडेय पार्क जा रहें थे तभी पुलिस ने हम लोगो का रास्‍ता रोक दिया ।करते हुए गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आयी। भाजपा सरकार का जुल्‍म से पूरी प्रदेश की जनता परेशान है। किसाना बेहाल है, किसानो के समर्थन में समाजवादी पार्टी हमेशा धरना प्रदर्शन करेंगी। जबतक भाजपा सरकार किसाना बिल वापस नही ले लेती है।

पुलिस के हिरासत में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव, सदानंद यादव, डा. समीर सिंह, शम्‍मी सिंह, दीपक सिंह, जावेद खान, संजीव सिंह, अभिनव सिंह, नसन खान, अंशु दुबे, राजेश कुशवाहा,प्रिंस मोनू उपाध्याय, सोनू तिवारी ,राजन उपाध्याय, जमानिया विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, विशाल सिंह,मनीष गांधी, विक्की सिंह, आलोक यादव, रिशु यादव ,जावेद खान ,प्रवीण सिंह,पिंटूउर्मिलेश पांडे, विपुल सिंह,पुन्नू बाबा आदि सैकडॊं लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login