राम मंदिर निर्माण कार्यालय का विधिवत उदघाटन

0
171

गाजीपुर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के जनपद कार्यालय का भव्य उदघाटन मंगलवार को रोैजा ओवरब्रिज के नीचे स्थित कार्यालय का वैदिक मंत्रो के साथ विधिवत पूजन हवन कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर के महंत भोलानाथ जी महाराज ने ऋग्वेद के मंत्रो के साथ पूजन हवन कर किया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिला अभियान प्रमुख विनोद उपाध्याय, विभाग संघचालक सच्चिदानन्द राय, काशीप्रान्त कार्यकारिणी सदस्य भोलेन जी, दीनानाथ, नारी शक्ति के रूप में ईश्वरी ब्रम्हकुमारी की दीदी निर्मला, व सामाजिक संगठन के व्यक्तियों ने मिलकर यज्ञ आहुति दी। कार्यक्रम में उद्बोधन करते हुए महंत भोलानाथ ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवको के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बताया कि जो श्रंद्धा व आस्था कारसेवको में था वही श्रंद्धा व आस्था आज लोगो के मन व मस्तिष्क में देखने और सुनने को मिल रहा है। आज हमारी परिकल्पना पूर्ण होने जा रही है आज हम श्रीराम मंदिर निर्माण हमारे सहयोग से पूर्ण होने जा रहा है। जिसमें हमारे राष्ट्र केेे करोड़ो श्रंद्धालुओं की आस्था जुड़ी है, हिन्दुओं के स्वर्णिम इतिहास का ये युग पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगा। इस क्रम प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य भोलेन जी ने बताया कि हमारी वर्षो के आस्था केा मुर्तरूप देने का समय आ गया है। जिसके लिए हम अपना सर्वत्र नेव्यक्षावर करना चाहते है, इस आस्था व श्रंद्धा में अभिभूत होकर अपना महत्वपूर्ण समर्पण कर इस अभियान को सफल बनावे। इसी क्रम में विभाग संघचालक ने सभी आये हुए आगन्तुकों व समाज के सभी वर्गो से आये देवतुल्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला संघचालक अशोक राय, डा0 ओमप्रकाश सिंह, तेजनरायण सिंह, अर्जुन सेठ, ओमप्रकाश तिवारी, विजय वर्मा, देवसरन गुप्ता, डा0 इंदिवर पाठक, अमित देव, डा0 व्यासमुनि राय, जिला प्रचारक सुशील, नगर प्रचारक आलोक, निधि प्रमुख जयप्रकाश वर्मा, नगर निधि प्रमुख दुर्गादत्त चैबे, विपुल राय, दिनेश चन्द्र पाण्डेय सेवा भारती, अधिवक्ता अभय तिवारी, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार तिवारी, किसान संयोजक अमित सिंह, एएनएम प्रमुख डा0 धर्मेन्द्र सिंह,दीलिप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here