Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeauraiyaवर्षा से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

वर्षा से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

औरैया( विपिन गुप्ता)। करीब चार पांच दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगो का बुरा हाल था , बुधवार को तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई, और मौसम अचानक सुहावना हो गया, तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। कस्बा कंचौसी में उमस भरी गर्मी और बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगो का बुरा हाल था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगो को घरों में कैद होकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगो ने अपने- अपने घरों को छोड़कर छायादार वृक्षों ने नीचे शरण ली, ताकि उमस भरी गर्मी से कुछ तो राहत मिले। कस्बे के रहने वाले कृष्ण मुरारी ने बताया कि उमस भरी गर्मी से बचने के लिए दिन में तीन बार नहाना पड़ा। कस्बे के लोगो का यह भी कहना है की अगर इसी तरह की उमस भरी गर्मी पड़ती रही तो कस्बे में हैजा,उल्टी दस्त जैसी बीमारियां अपने पैर पसार सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular