संदूर सिंह बने जम्मू & काश्मीर के अध्यक्ष

0
203

विजय राजहंस मानव सेवा संस्थान का विस्तार

बनारस। विजय राजहंस मानव सेवा संस्थान ने अपने विस्तार क्रम में जम्मू & काश्मीर में पदाधिकारियों का चयन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विजय राजहंस मानव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डेय ने संदूर सिंह को जम्मू और कश्मीर का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है और कहा है कि हमारी संस्था भारत के हर हिस्से मे अपनी भागेदारी दिखा रही है इसी के तहत संदूर सिंह को अध्यक्ष बनाया है। जम्मू और कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और भारत की आत्मा है अपने संस्था द्वारा उसे एक सर्वोच्च स्थान से अभिभूत कर देगें । संदूर सिंह ने कहा कि हमारी संस्था जम्मू और कश्मीर मे निरतंर कार्यक्रम कर हर वर्ग की समस्या को दूर करेगी। पर्यावरण,बाल मजदूरी, और नारी शसक्तीकरण जैसे मुद्दो पर कार्यक्रम करेगी। समाज के निचले वर्ग के लिये कार्य करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है संस्था इस दिशा में हमेशा प्रयासरत रहेगी संस्था देश के सबसे महान भूमि को अपने पावन कार्य द्वारा ऊँचाई पर ले जाएगी। श्री पाण्डेय ने कहा है कि इसके लिए सरकार से भी सहयोग की मांग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here