Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurसत्याग्रहियों को किया जाएगा सम्मानित : निर्भीक

सत्याग्रहियों को किया जाएगा सम्मानित : निर्भीक

गाजीपुर। दिलदार नगर- ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन तीन बार चलवाने की मांग में सम्मिलित सत्याग्रहियों को ‘जय पूर्वांचल
मानव समाज दर्पण सम्मान-2021′ से सम्मानित किया जाएगा।

उक्त आयोजन 26 सितंबर 2021 , रविवार को ,सायं 5 बजे से, नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन से पश्चिम ,ग्राम -असांव में ग्राम प्रधान- श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू के स्वागत संरक्षण में, सत्याग्रह के प्रमुख संरक्षक बिहार सरकार के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवचंद सिंह के अध्यक्षता में, सत्याग्रह के प्रमुख संयोजक/संचालक- कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में संपन्न होगा। आनलाईन एवं डाक द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं वर्तमान महामहिम जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जमानियां की विधायक श्रीमती सुनीता सिंह, दानापुर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार सहित सम्मानित मिडिया के लोगों को भी सम्मान पत्र भेजकर उनके सराहनीय योगदान के प्रोत्साहित किया जाएगा।


प्रमुख सत्याग्रहियों में परशुराम राय, कमलेश तिवारी, कुंजबिहारी राय, रामप्रवेश राय, अजय कुमार पाण्डेय, मंटू सिंह मेदनीपुर को विशेष रूप से सम्मानित करने का निश्चय किया गया है।यह जानकारी प्रमुख संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular