वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का निधन

0
193

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज शनिवार को 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं।करीब दो महीने से खराब थी।लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वे 89 वर्ष के थे। कल्याण सिंह की तबीयत में गिरावट को देखते हुए सीएम योगी ने आज अपना गोरखपुर दौरा निरस्त कर दिया था। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री सहित राष्ट्रीय नेताओं,सांसदों ने ट्विट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here