Thursday, November 30, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurसेवराई के मो. इसरार भाजपा में हुए शामिल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला...

सेवराई के मो. इसरार भाजपा में हुए शामिल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने।

सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता मो. इसरार अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल। बनाए गए अल्पसंख्यक समाज के जिला उपाध्यक्ष, लोगो मे हर्ष व्याप्त।


आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं पार्टी को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से भाजपा गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यों को बताते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। इसी क्रम में आज एक निजी मैरिज हॉल में हुए समारोह के दौरान सेवराई के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इसरार अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। जिन्हें भाजपा के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वाशिद अली एवं विशिष्ट अतिथि अभिनव सिंहा व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के द्वारा प्रमाण पत्र देते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अरुण जायसवाल ने मोहम्मद इसरार सहित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने शुभाशीष देते हुए कहाकि आप सभी के पार्टी में सम्मिलित हो जाने से पार्टी को बल मिलेगा। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर डट जाएं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मिसबाहुद्दीन खान, अमजद खान, शमसाद, नौशाद, कल्लू खान, समीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular