कांग्रेस में जान फूंक गयीं शहला

0
196

सीमा विश्वकर्मा बनी महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष

गाजीपुर । आज शहर कांग्रेस कमेटी के कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला अहरारी के आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थित होकर जोरदार अभिनंदन किया।

सीमा विश्वकर्मा के संगठन के क्षमता को देखते हुए शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने सीमा विश्वकर्मा के नाम को महिला शहर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया।अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्षा शहला अहरारी ने शहर अध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तत्काल सीमा विश्वकर्मा को महिला शहर अध्यक्ष के रूप में मनोनयन की घोषणा की तथा उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार,बलात्कार लगातार हो रहे हैं इसको रोकने के लिए हर जनपद में कांग्रेस की महिला टीम को सशक्त किया जाना जरूरी है जनपद में शहर कांग्रेस कमेटी की इस सभा में इस कार्यक्रम का शंखनाद करती हूं और मैं आशा एवं विश्वास करती हूं कि इस शंख की गूंज जनपद के प्रत्येक गांव में गूंजेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने  इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्षा का आभार व्यक्त करते हुए सीमा विश्वकर्मा को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें- इफको में अमोनिया गैस का रिसाव,दो मरे कई घायल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,उपाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष मनीष कुमार राय,उपाध्यक्ष रतन तिवारी,महासचिव अनुराग पाण्डेय,युथ जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण,अनिल वेदांती,सचिव अवधेश साहू,सचिव सतीश गुप्ता,महबूब निशा,मनोज विश्वकर्मा,गायत्री साहू,सुनीता कश्यप,बबीता गुप्ता,निशा सिंह,सरोज,सुनीता देवी,सविता,लाखी देवी,शीला,बसंती देवी, जसोदा,सतिया,गीता विश्वकर्मा,बिंदा,कैलाशी देवी, स्मृति,कौशल्या,सोनी देवी,प्रेमा देवी,कुसुम,दुर्गा देवी,उत्तमी,प्रेमा देवी,बुची देवी,प्रभावती,संजू, बसंती देवी,कुसुम वर्मा,पुष्पा गोसाई,सोनी देवी,खुशबू निशा, मीरा देवी,अनीता देवी,शांति गुप्ता,गीता गुप्ता,काजल,ज्योति कुमारी आदि उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here