Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurसपा की सूची जारी, तीन बार अध्यक्ष रहे शमीम का टिकट कटा

सपा की सूची जारी, तीन बार अध्यक्ष रहे शमीम का टिकट कटा

गाजीपुर।लगातार तीन बार चेयरमैन रहे शमीम अहमद का नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद अध्‍यक्ष पद के लिए टिकट काट कर उनके जगह रईस अंसारी को टिकट दिया गया है। इस बात की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। इस संदर्भ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि इस बार क्षेत्रीय विधायकों के राय पर कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गयी है जो हमेशा पार्टी के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उन्‍होने कहा कि पार्टी के मंशा के अनुसार कार्यकर्ताओं को प्रथम प्राथमिकता दी गयी है। इसीलिए नगरपालिका गाजीपुर से दिनेश यादव को दिया गया है। नगरपालिका जमानियां से अध्‍यक्ष पद के लिए दीना यादव, नगर पंचायत बहादुरगंज से रेयाज अंसारी, नगर पंचायत सैदपुर से सरिता सोनकर, नगर पंचायत दिलदारनगर से अजय गुप्‍ता, नगर पंचायत सादात से सुमन और नगर पंचायत जंगीपुर से नेहा गुप्‍ता को अध्‍यक्ष पद के लिए टिकट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular