युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने सुधांशु तिवारी, हुआ स्वागत मार्च

0
292

गाजीपुर। उ0प्र0 युवा कांग्रेस के जनपद गाजीपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के स्वागत हेतु महराजगंज से पीजी कालेज, विकास भवन चौराहा, सरजू पांडे पार्क, गांधी पार्क तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। इस मौके पर पीजी कालेज एवं सहजानन्द विद्यालय के सैंकड़ों छात्रों एवं जनपद के युवा कांग्रेसजनों एवं स्थानीय युवाओं ने श्री तिवारी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

यह जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के संगठन सचिव एवं प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने कहा कि आज युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में आये युवाओं ने इस बात को सिद्ध कर दिया कि अब जिला में कांग्रेस पार्टी को मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि कहते हैं ना युवा, जिसका विपरीत वायु होता है और वायु को रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस गाजीपुर के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संविधान पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी राहुल गाधी, प्रियंका, श्रीनिवास, बृजलाल, अजय राय उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी के परचम को बुलंद करेंगे और युवाओं के साथ और अधिकार की लड़ाई लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे यह हमारा संकल्प है और हमारा संकल्प भी मौजूदा समय में देश का विकल्प है।

जिसमें प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अनिल अमिताभ दुबे पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य रविकान्त राय, अजय श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस देवांशु पाण्डेय, शहर अध्यक्ष विपुल विनायक मिश्रा, एनएसयूआई के अध्यक्ष धर्मेन्द्र, दीपक उपाध्याय, आलोक पाण्डेय, अपूर्व त्रिपाठी, ज्ञानचन्द राम, सम्मू सलाउद्दीन शिकारी, मोनू खान, लालचन्द राम, सेवादल जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, पंकज पाण्डेय, विकास पाठक आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here