भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भारतीय जन महासभा के द्वारा देश-विदेश के अनेक स्थानों पर मनाई गई।

0
227

जमशेदपुर : इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत अधिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन की रक्षा हेतु बराबर लड़ते रहे। इसीलिए आदिवासी समुदाय के साथ-साथ इस क्षेत्र के सभी लोगों ने उनको भगवान का दर्जा दिया।
जमशेदपुर में जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे प्रकाश मेहता, पिंकी देवी, किरण कुमारी, राम चंद्र राव, अजीत सिंह, पूनम मेहता, आरती श्रीवास्तव आदि के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।

इसके अलावे सिंगापुर से डॉ प्रतिभा गर्ग एवं बिदेह नंदनी चौधरी, देहरादून से डॉ अरुण गोयल, नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल, कोलकाता से सूखेन मुखोपाध्याय एवं मेघाश्री मुखोपाध्याय, नागपुर से अनुसूया अग्रवाल, मेरठ से लक्ष्मी गुसाईं और रायबरेली से हरीश चंद्र त्रिपाठी आदि ने भी जयंती मनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here