Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeCrimeसाथी को कालेज तो लड़की को घर जाकर मारी गोली

साथी को कालेज तो लड़की को घर जाकर मारी गोली

कृतिका त्रिवेदी मृत,लड़का जिन्दगी और मौत से जुझ रहा

झांसी ।बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में घुसकर शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मार दी गई। हमलावर युवक ने छात्र को गोली मारने के बाद एक छात्रा को भी गोली मारी। छात्रा को उसके घर जाकर गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने खलबली मच गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतिका लड़की कृतिका त्रिवेदी

बताया जाता है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर उसे गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर हमलावर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।

गोली मारने वाले को मुहल्लेवालों ने बंधक बनाया।

यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर पहुंचा और उसे भी गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली से घायल छात्र और छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद छात्रा की मौत हो गई और छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद तहकीकात करती पुलिस।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular