वर्षा से किसानों के चेहरे खिले

0
236

औरैया 29 जुलाई ( विपिन गुप्ता) सुबह आठ बजे से लगातार हुई तीन घंटे की तेज वर्षा से आस-पास कई गावों के खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब दो पखवारे से वर्षा न होने के कारण किसानों की धान की पौध सूख रही थी। और उनके चेहरे पर चिंता की जो लकीरे थी। वह खेतों में भरा पानी देखकर बारिश के पानी से ही मिट गई। ढिकियापुर निवासी किसान विनोद का कहना है कि इस वर्षा से बाजरा, धान आदि खरीफ की फसलों को सबसे अधिक फायदा होगा। यदि इसी तरह रुक-रुक कर समय पर वर्षा होती रही तो इस वर्ष खरीफ की फसल की अच्छी पैदावार होगी। और खेतों में बाढ़ जैसी स्थिति की भी संभावना नहीं रहेगी। फिलहाल तो सब किसानों के हित मैं है बाद में भगवान की मर्जी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here