सिकरवार क्षत्रिय समाज के कुल पुरोहित के वंशावली ग्रंथ का विमोचन मां कामाख्या धाम परिसर में सम्पन्न।

0
13

गहमर (गाजीपुर): पराशर गोत्रीय गंगेश्वर वंशीय चौरासी की ओर से रविवार को मां कामाख्या धाम परिसर में स्थित कामाख्या मंडप में गंगेश्वर जीवन दर्शन मूल वंशावली ग्रंथ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, खाद्य, सुरक्षा और औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र रहे।

मां कामाख्या की स्थापना करने वाले के कुल पुरोहित बाबा गंगेश्वर की स्मृति में आयोजित समारोह बाबा गंगेश्वर के जीवन पर आधारित पुस्तक वंशावली ग्रंथ पुस्तक के विमोचन के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा गंगेश्वर मां भगवती के अनन्य साधक होने के साथ ही एक संकल्पवान व साहसी व्यक्ति थे। आतताइयों के अत्याचार से प्रभावित होकर अपने राजा धामदेव राव के साथ आज से 700 वर्ष पूर्व सकराडीह नामक स्थान पर आकर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जिस प्रकार बाबा गंगेश्वर ने यहां सिद्ध धाम मां कामाख्या मंदिर की स्थापना की और धर्म रक्षा के लिए गहमर, करहिया, सेवराई और देवल गांव सहित बिहार राज्य के 84 गांवो में अपने वंशावली का विस्तार कर संपूर्ण क्षेत्रवासियों को सदैव धर्म मार्ग पर चलते रहने की गौरवशाली परंपरा का सूत्रपात किया। उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वह एक साधारण मानव न होकर एक युग पुरुष थे। इस मौके पर प्रोo प्रवेश भारद्वाज (इतिहास विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय), डॉ शोभनाथ पाठक(असिस्टेंट प्रोफेसर डीएवी पीजी कॉलेज वाराणसी), डॉ. रामप्रकाश उपाध्याय (ग्रंथ के लेखक), मृत्यंजय मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय ( इस पुस्तक के मुद्रक एवं गीताप्रेस के प्रोडक्शन मैनेजर), पूर्व विधायक सुनीता सिंह, डॉ. सानंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, विनोद उपाध्याय (जिलाध्यक्ष विहिप), एवं अन्य गणमान्य लोगों में जितेन्द्र उपाध्याय (जिला मंत्री भाजयुमो), ग्राम गहमर से श्रीयुत् सदानंद उपाध्याय ( भोला), डॉ० राज कुमार तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, हेमन्त उपाध्याय , राजेश उपाध्याय, डॉ० बुद्ध नारायण उपाध्याय, दिनकर उपाध्याय, करहियां से – योगेश रमण उपाध्याय, सुरेन्द्र उपाध्याय, श्रीदेव उपाध्याय,संतोष उपाध्याय, आचार्य अखिलेश उपाध्याय,राजेश उपाध्याय, पचौरी से- मिंकू उपाध्याय, हेमन्त उपाध्याय,शुभम उपाध्याय मनियां से कृष्णदेव उपाध्याय,सच्चिदानंद उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय, अमौरा से- दयाशंकर उपाध्याय,जय प्रकाश उपाध्याय, शशिभूषण उपाध्याय, रंग बहादुर सिंह , मनोज सिंह, खुदुरा से – श्रीनिवास उपाध्याय, ऋतुराज पराशर, सौरव उपाध्याय, देवल से – नमोनारायण उपाध्याय, मंझरियां से – शिवनारायण उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, गर्रा से- अवधेश उपाध्याय, डुगुरपुरा से मनोज उपाध्याय , सकास से- अंजनीकांत उपाध्याय, तेंतरियां से- उदय नारायण उपाध्याय, मनोहरपुर से – शिवजी उपाध्याय, कमधरपुर से- राजेश उपाध्याय, सियरुंआ से – देवेन्द्र उपाध्याय, गोड़सरा से- वाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here