जिले के तीन सौ खिलाड़ी मशाल जुलूस में लेंगे भाग

0
282

गाजीपुर 05 मई, 2023 (सू0वि0) – क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन उ0प्र0 द्वारा जनपद गाजीपुर को प्राप्त है। उक्त आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीम जिसमें 4705 खिलाड़ी, 21 खेल स्पर्घा में भाग लेने जिसके प्रचार-प्रसार हेतु खेलो इण्डिया गेम्स को लोगो मैस्काट, एन्थम जर्सी एवं मशाल रैली दिनांक 05 मई, 2023 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर रैली रवाना की गयी। यह मशाल रैली सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के माध्यम से मशाल रैली जनपद गाजीपुर में दिनांक 09 मई 2023 को सायं 08ः00 बजे पहुचकर रात्रि विश्राम करेगें एवं दिनांक 10 मई, 2023 को प्रातः 06ः00 बजे मशाल रैली गाजीपुर शहर में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु प्रचार-प्रसार खिलाड़ियों के द्वारा रैली निकाली जायेगी, जिसमें शहर के लगभग 300 खिलाड़ी विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करंेगें।
………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here