कल कांग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा

0
153

गाजीपुर । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी का आगमन कल शनिवार को होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि दिनांक 5 दिसंबर2020 दिन में 1:00 बजे शनिवार को संगठन श्रीजन अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक है। जिसमें कांग्रेस कमेटी के बाजीराव खाड़े (राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)एवं ललितेशपति त्रिपाठी(प्रदेश उपाध्यक्ष/ पूर्व विधायक),प्रदेश महासचिव मकसूद खान एवं गाजीपुर प्रभारी प्रदेश सचिव राहुल राजभर का जिला कांग्रेस कार्यालय ,(स्टेशन रोड ) मीटिंग में शामिल रहेंगे।आप समस्त सम्मानित एआईसीसी के सदस्यगण पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष गण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित सदस्य गण ,जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं ब्लॉक अध्यक्ष महोदय गण, फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण एवं उनके पदाधिकारी गण कांग्रेसमें आस्था एवम विश्वास रखने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here