Friday, April 26, 2024
spot_img
HomebharatUttar Pradesh'बंगलिनिया' को फंसाते- फंसाते समाजवादी चोला में आ गये

‘बंगलिनिया’ को फंसाते- फंसाते समाजवादी चोला में आ गये

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भोजपुरी के मशहूर गायक व अभिनेता खेसारी यादव ने मुलाकात किया और दो हजार बाइस में बाईसाइकिल की सवारी करने का संकल्प लिया।

खेसारी यादव बिहार से ताल्लुक रखते हैं ।ऐसे में अखिलेश यादव से मिलना मायने रखता है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में भोजपुरी के क ई गायक व अभिनेता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं जिनमें मनोज तिवारी दिल्ली के तो रविकिशन गोरखपुर से सांसद हैं। जबकि निरहू यादव के नाम से मशहूर गायक आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा से ही ताल ठोक चुके हैं और अखिलेश यादव को कड़ी टक्कर भी दिये थे। इन सब घटनाओं से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और खेसारी यादव भलीभांति भिज्ञ हैं। ऐसे में सपा को मशहूर भोजपुरी गायक साथ मिलना अपने कोर वोटरों को बांघे रखने में कामयाबी जरुर मिलेगी।

खेसारी यादव से मिलने की जानकारी अखिलेश यादव अपने ट्विटर हैंडल से देते हुए लिखते हैं कि 2022 में खेसारी बाईसाइकल की सवारी करेंगे। खेसारी यादव भोजपुरी में ‘बंगलिनिया’ नामक एलबम के बाद अखिलेश के साथ गलबहियां करने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular