Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurत्रिलोकपुर के किसानों पर मुकदमा

त्रिलोकपुर के किसानों पर मुकदमा

गाजीपुर । खेत में पराली जलाने पर रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के आठ किसानों सहित कुछ अज्ञान लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशासन अब इन किसानों को चिंहित करने में जुटी है।

जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों गाँव-गांव चौपाल लगाकर पराली न जलाने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया था बावजूद सोमवार की देर शाम को त्रिलोकपुर गांव में आठ किसानों के द्वारा पराली जलाने की शिकायत किसी के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुँचने के बाद तहसील व ब्लाक स्तर के कर्मचारियों में हडकंप मच गया है। वहीं लेखपाल तत्काल गांव में पहुंचकर इन किसानों को चिंहित करने में जुट गया। जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं है। सुप्रीम कोर्ट व प्रदेश सरकार की ओर से पराली जलाने को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। 

इसके बावजूद पराली जलाने वाले किसानों का क्रम रुक नहीं रहा है। त्रिलोकपुर के लेखपाल आशुतोष दत्त ने खेतों का मुयावना कर किसानों के विरुद्ध रेवतीपुर थाना में तहरीर दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 8 किसानों तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं किसानों को पराली नहीं जलाने को लेकर मना करते हुए इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जा रहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login