Friday, March 29, 2024
spot_img
HomebharatDelhiअयोध्या से तिरंगा के साथ होगा राष्ट्रवाद का शंखनाद

अयोध्या से तिरंगा के साथ होगा राष्ट्रवाद का शंखनाद

दिल्ली।अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को चुनौती देने के लिए बेहद खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।कहा जा रहा है कि इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।इसी के तहत उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. 14 सितंबर को एक तिरंगा यात्रा रामलला के जन्मस्थान अयोध्या में भी निकाली जाएगी।खास बात यह है कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता राम मंदिर के सामने भी रुकेंगे।

इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्य सभा के सांसद संजय सिंह करेंगे।बता दें कि हाल ही दिल्ली के स्कूलों में ‘देशभक्ति’ को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आप नेताओं ने कहा है कि इस यात्रा का संदेश है पार्टी की हिंदू पहचान, धर्म और राष्ट्रवाद को अलग तरीके से रखना। बता दें कि आप उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है।उत्तराखंड में पार्टी ने भारतीय सेना के पूर्व कर्नल अजय कोठियाल को अपने मुख्यमंत्री के तौर पर उतारने का ऐलान किया है।साथ ही पार्टी ने वादा किया है कि इस पहाड़ी राज्य को ‘हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी’ बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular