Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurअंडर 19 पुरुष का अंतर मंडलीय ट्रायल प्रयागराज में 16 जुलाई को।

अंडर 19 पुरुष का अंतर मंडलीय ट्रायल प्रयागराज में 16 जुलाई को।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह ने बताया कि गत माह बारिश के कारण रद्द हुए अंडर 19 पुरुषों का अंतर मंडलीय ट्रायल के क्रम में गाजीपुर मंडल का ट्रायल आगामी 16 जुलाई 2024 को गोरखपुर के साथ खेला जायेगा | मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन जोनल टीम के लिए किया जायेगा | उन्होंने सभी खिलाडियों को निर्देशित किया कि दिनांक 16 जुलाई 2024 को सुबह 09 बजे तक डी.ए.वी. कॉलेज ग्राउंड, प्रयागराज में रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें | असुविधा की स्थिति में उ०प्र० क्रिकेट संघ द्वारा अधिकृत अधिकारी सोमेश्वर पाण्डेय से मोबाइल क्रमांक 8948090170 पर सम्पर्क कर ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | स्थानीय सहायता हेतु टीम मेनेजर संतोष पाठक से मोबाइल नंबर 9838216555 पर अथवा रंजन सिंह (मो०नं०- 789349331 / 7007684929) से सम्पर्क कर सकते हैं |
गाजीपुर मंडल के अंडर 19 वर्ग के लिए गठित किये गए 17 सदस्यीय टीम में रघुराज प्रताप सिंह – कप्तान (बलिया), हर्षित सिंह -उप कप्तान (मऊ), सक्षम यादव (गाजीपुर), सौरभ कुमार (आज़मगढ़), आयुष पाण्डेय (देवरिया), विशाल यादव (देवरिया), अभय जयसवाल (देवरिया), नीरज यादव (देवरिया), अभिषेक यादव (बलिया), प्रीत राय (गाजीपुर), हर्षित यादव (देवरिया), ब्रिजेश (गाजीपुर), दिव्यांशु पाण्डेय (बलिया), हर्ष सिंह (देवरिया), सिद्धार्थ सिंह (देवरिया), विकास तिवारी (देवरिया) एवं अंकित यादव (आज़मगढ़) को शामिल किया गया था ।

साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित 17 खिलाडियों के अतिरिक्त शिवांश सोमवंशी (मऊ), तमोघन गुप्ता (आजमगढ़), प्रकाश यादव (देवरिया), विश्वास सक्सेना (आजमगढ़) तथा सर्वेश राजभर (देवरिया) का चयन अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में किया गया है | 17 सदस्यीय टीम के मूल खिलाडियों के अनुपस्थित होने की दशा में अतिरिक्त खिलाड़ी को टीम में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जायेगा | अतिरिक्त खिलाड़ियो को अपने ठहरने व रहने-खाने की व्यवस्था स्वयं के द्वारा वहन करना पड़ेगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाडियों से अपील किया कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login