गाजीपुर मंडल के अंडर 19 की टीम घोषित

0
413

गाजीपुर | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी व चयनकर्ता ब्रिजेन्द्र सिंह के देख-रेख में सम्पन्न हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के ट्रायल के क्रम गाजीपुर मंडल अंडर – 19 टीम का गठन हो गया है | गाजीपुर मंडल के अंडर 19 की टीम इस प्रकार है :
गाजीपुर मंडल अंडर 19 टीम:- धनञ्जय यादव (आजमगढ़), कुवर शिवम् सिंह (आजमगढ़), कुलदीप सिंह चौहान (मऊ), मुरारी यादव (बलिया), ज्योति आदित्य पाण्डेय (गाजीपुर), रोहित सिंह यादव (गाजीपुर), ऋतुराज सिंह (बलिया), पंकज यादव (बलिया), प्रीत राय (गाजीपुर), शिवम् सिंह (बलिया), अवध बिहारी यादव (गाजीपुर), हिमांशु सिंह (बलिया), अराफात खान (मऊ), अनुनय मिश्रा (बलिया), अमन यादव (गाजीपुर), जयहिंद कुमार (गाजीपुर) तथा प्रिंस यादव (गाजीपुर), धनञ्जय (मऊ), प्रदीप यादव (मऊ), आशीष कुमार सिंह (बलिया), शमशाद अहमद (आजमगढ़) एवं अमित भगत (आजमगढ़) को अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में शामिल किया गया है |
ट्रायल समिति के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर, बलिया, मऊ तथा आजमगढ़ के अंतरजिला अंडर – 14 ट्रायल की घोषणा मौसम के अनुसार शीघ्र ही कर दिया जायेगा |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने उपरोक्त घोषित टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना अभ्यास निरंतर जारी रखे | आगामी जोनल प्रतिस्पर्धा के सम्बन्धित सभी सूचनाएं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा समस्त दस्तावेज़ के सत्यापन के उपरांत दूरभाष अथवा विज्ञप्ति के माध्यम से दे दिया जायेगा | अध्यक्ष ने बताया कि अंडर – 16 का ट्रायल परीक्षण आगामी 04 व 05 मई को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी०डी०सी०ए० मैदान पर प्रातः 07:00 बजे से रणजी खिलाड़ी (चयनकर्ता) के देख-रेख में होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here