पं० गंगेश्वर बाबा संस्थान कामाख्या धाम करहियां में उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया।

0
363

गाजीपुर : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार पं० गंगेश्वर एकता भवन माँ कमाख्या धाम, करहियां पर आज सामुहिक यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में आमंत्रित आचार्यों ने सर्वप्रथम उपस्थित बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न करवाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य पं राम प्रकाश उपाध्याय, आचार्य अखिलेश, प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी चंदन तिवारी, श्री देव उपाध्याय, लछमी कांत उपाध्याय, विद्या संकर उपाध्याय, रमाधार उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय, सुरेन्द्र उपाध्याय,संतोष उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, दीपक , डिप्टी उपाध्याय, चुनचुन उपाध्याय,शुभम उपाध्याय, ऋतूराज उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, जन्मेजय उपाध्याय, धंनंजय उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, चिंतामणि उपाध्याय, शिवम चौबे, राहुल उपाध्याय इत्यादि उपस्थित रहे।

उपनयन संस्कार में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओ एवं सहयोगी गणों का कार्यक्रम के संयोजक जीतेन्द्र उपाध्याय ने हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आप सभी का भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहा तो पं० गंगेश्वर बाबा संस्थान के माध्यम से ऐसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे इस पूरे क्षेत्र में सनातन संस्कृति को पुर्नजागृत करने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here