Friday, April 26, 2024
spot_img
HomePurvanchalVaranasiवाराणसी: केरल के तीर्थ यात्रियों से भरी नाव पलटी

वाराणसी: केरल के तीर्थ यात्रियों से भरी नाव पलटी

वाराणसी में केरल के 40 तीर्थ यात्रियों से भरी नाव गंगा जी में पलट गयी। अहिल्याबाई घाट के सामने शनिवार सुबह केरल से आए तीर्थ यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलट गई। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बचा लिया। दो तीर्थ यात्रियों की हालत गंभीर है।

वाराणसी में शनिवार की सुबह करीब सात बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया जब अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव अचानक डूबने लगी। गंगा में नाव डूबने की जानकारी होने के बाद चीख पुकार मच गई। चीख पुकार के बाद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में दो लोगों की हालात गम्भीर होने की वजह से आनन फानन उन्हें कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री केरल के रहने वाले है। वहीं इस हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ ही सैलानियों के बारे में जानकारी ली। हादसे में दो ही हालत गंभीर होने के बाद आनन फानन उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया है। दूसरे मरीज का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular