मनोज तिवारी को उनकी ही भूमि पर भेंट की गई इनसे हैं हम

0
285

सासाराम। दिल्ली के सांसद, भोजपुरी के लोकप्रिय गायक व अभिनेता माननीय मनोज तिवारी को राष्ट्रवादी पुस्तक इनसे हैं हम भेंट की गई। मनोज तिवारी इसी क्षेत्र के मूल निवासी हैं। सासाराम में योगी बाबा पायलट धाम में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में भारत के इक्यावन महान पूर्वजों की महान गाथा पर आधारित है पुस्तक इनसे हैं हम जिसमें इक्यावन लेखकों की सहभागिता है। इसके लेखक द्वय शिबली पीजी कॉलेज आजमगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ बिनोद कुमार सिंह एवं शारीरिक शिक्षक अजय कुमार सिंह ने श्री तिवारी से मिलकर यह पुस्तक भेंट की। इनसे हैं हम का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार एवं कॉलम लेखक डॉ अवधेश कुमार अवध ने किया है। प्रेरणास्रोत राजेन्द्र अग्रवाल एवं प्रबंध संपादक धर्मचन्द्र पोद्दार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here