Wednesday, February 12, 2025
spot_img
HomebharatDelhiदिल्ली में मौसम साफ,सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड़

दिल्ली में मौसम साफ,सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड़

राजधानी दिल्‍ली में हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषण लौट आया है। खराब एयर क्‍वालिटी के चलते आसमान में धुंध छाई हुई है। बुधवार सुबह 9 बजे आनंद विहार का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 443 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्‍ली में पारा भी अब नीचे जाना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह राजधानी का न्‍यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम है।

नवंबर के आखिर और दिसंबर की शुरुआत से कोहरा पड़ना शुरू होगा और पारा तेजी से नीचे जाएगा।पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद, सर्द हवाओं के रुख से देश की राजधानी भी ठंडी हो रही है। अगर हवाएं तेज चलीं तो प्रदूषण से थोड़ी निजात मिल सकती है लेकिन ठंड बढ़ती जाएगी। सुबह के वक्त हो रही सर्दी की वजह से मॉर्निक वॉक पर भी लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के पार्कों में बुजुर्गों और बच्चों की संख्या घट गई है। सड़क किनारे रहने वाले लोग आग जलाकर खुद को सर्दी से बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं।वातावरण में काफी धुंध भी दिखाई दे रही है। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए थे।

इससे ठंड की सितम और बढ़ सकता है। राजधानी में 17 सालों बाद इतनी कड़क ठंड पड़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री तक चला गया था। हवाओं की दिशा में हुए बदलाव और जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिल्ली में दिख रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ घंटों में तापमान बढ़ भी सकता है। बता दें कि रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा। इससे पहले 29 नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login