Friday, April 19, 2024
spot_img
Homebharatक्या! भारत के इन 10 जगहों पर जाना मना है?

क्या! भारत के इन 10 जगहों पर जाना मना है?

आज मैं अजब गजब सेक्शन के अंदर हिंदुस्तान की उम्र 10 जगहों के बारे में बात करूंगा जहां पर किसी भी आदमी का जाना मना है।

10. अंडमान द्वीप समूह का हिस्सा बरन द्वीप

भारत के अंडमान दीप समूह का हिस्सा बैरन द्वीप उन जगहों में से एक था जहां इंसानों का जाना मना है। इसका कारण यह है कि यहां दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी  है जिसके मुंह से गर्म लावा निकलता है। यहां किसी को भी जाना मना है लेकिन हां, इसके  आसपास का इलाका दुनिया भर में स्कूबा डाइविंग और वॉटर एडवेंचर के दीवानों की पसंदीदा जगह बना हुआ है।

9. अक्साई चीन

अक्साई चीन, भारत और चीन के बीच के सबसे ज्यादा विवादित क्षेत्रों में से एक है भारत मांगता है कि अक्साई चीन जम्मू-कश्मीर  और लद्दाख का हिस्सा है लेकिन चीन का मानना है की यह होतन प्रांत का हिस्सा है। यही भारत और चीन के विवाद का कारण है। यही कारण है कि यहां सबसे ज्यादा निर्जनता फैली रहती है। यहीं से एलएसी भी गुजरती है जो इसको दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बनाती है। अक्साई चीन एक ठंडी रेगिस्तानी जगह है जहां पर बहुत सारे खारे पानी का स्रोत है और तो और विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग सो झील भी यही है।

8. GP block

मेरठ इलाके की मेरठ में आर्मी इलाके मैं बना जीपी ब्लॉक, भुतहा बांग्ला के रूप में जाना जाता है कहा जाता है यहां अंग्रेज अफसर डिसूजा की आत्मा भटकती है जिसके सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी कारण बंगले के अंदर घुसने की कोई हिम्मत भी नहीं करता। आर्मी के इलाके में होने के कारण वैसे भी इसके आसपास घूमना प्रतिबंधित है और यहां भूत देखे जाने की अफवाहों ने इस बंगले को सुनसान बना दिया है। कुछ लोग दावा करते हैं कि रात को लाल साड़ी पहने हुए औरत को इस बंगले की छत पर घूमते हुए देखा है। सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन लोग यहां आना पसंद नहीं करते।

7. सियाचिन ग्लेशियर

सियाचिन ग्लेशियर जम्मू कश्मीर में स्थित हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में बसा है। सियाचिन ग्लेशियर भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र है। यह दुनिया की सबसे ऊंची युद्ध क्षेत्र है जहां अक्सर भारत पाकिस्तान और भारत के आर्मी पुलिस के रहते हैं। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा जगह है जहां – टेंपरेचर में भी हमारे देश के जवान दिन रात पहरा देते रहते हैं। यहां केवल दिल में भारत के लिए प्यार और आपका आर्मी में जॉब करने का जज्बा तभी आप यहां जा सकते हैं।

6. चंबल की घाटी

चंबल की घाटी मध्य प्रदेश के दिल में बसी चंबल नदी और उसके आसपास की घाटी की खूबसूरती देखने योग्य है लेकिन यह खतरे से खाली भी नहीं है कारण वहां के डाकू हैं। आज भी क्षेत्र पर कब्जा किए हुए हैं और उनका खौफ ऐसा है की चंबल की बेतहाशा खूबसूरती भी बेबस है। वादियों में बॉलीवुड की कुछ फिल्मों की शूटिंग जरूर हुई है लेकिन आम इंसान यहां बिल्कुल भी आना पसंद नहीं करते और सरकार के भी इस क्षेत्र के लिए कड़े कानून है।

5. चोलामू झील

सिक्किम के चोलामू झील को हम सोलुम झील के नाम से जानते हैं यह भारत के सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित झील है। यह जितनी सुंदर है कि एक बार देखने वाला शायद अपनी नजरें इससे हटा सके लेकिन इसे एक बार देखने के लिए नसीब होना चाहिए। 10 साल यह चीन चीन के बॉर्डर से मात्र 4 किलोमीटर दूर है यहां हमेशा भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस का पहरा रहता है देश को सुरक्षित रखने के लिए हम इतनी कुर्बानी तो दे ही सकते है।

4. भानगढ़ का किला

राजस्थान के अलवर में स्थित भानगढ़ का किला शायद सबसे ज्यादा भुतहा किला है। जहां सरकार भी अपना बोर्ड लगा के रखी है, “सूर्यास्त के बाद किले में प्रवेश वर्जित है।” किले के बारे में कहा जाता है कि यहां भूतों का बसेरा है और इसके बहुत सारे किस्से हैं और बहुत सारी कहानियां भी। इन सबके बीच सरकार ने भी इस किले में सूर्यास्त के बाद जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है यदि आप सूर्यास्त के बाद जाना चाहते हैं तो आपको सरकार से विशेष अनुमति की जरूरत होती है। भानगढ़ के किले के ऊपर आप बहुत सारी मूवीस और सीरियल्स भी देख चुके होंगे।

3. निकोबार द्वीप

निकोबार द्वीप समूह एक ऐसा जगह है जहां प्राकृतिक खूबसूरती कूट-कूट कर भरी हुई है और यह इसलिए है क्योंकि जहां पर इंसानों का प्रवेश वर्जित है। यदि यहां इंसानों का प्रवेश दे दिया जाए तो शायद हम इसे भी हिरोशिमा और नागासाकी बना देते। यूनेस्को ने इससे रिजर्व घोषित कर रखा है और यहां जाने के लिए ढेरों सारी परमिशन की जरूरत पड़ती है। हां, यदि आप वैज्ञानिक है और आप किसी रिसर्च के सिलसिले में जाना चाहते हैं तो आप निकोबार द्वीप जा सकते हैं।

2. मुकेश मिल

मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल बहुत ही वीरान पड़ी हुई है। सन 1982 में यहां पर एक बहुत ही विशाल आग लगी थी जिसके बाद इस मिल को बंद कर दिया गया। हालांकि आग कैसे लगी थी यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। कुछ सालों पहले एक फिल्म डायरेक्टर यहां फिल्म शूट करने पहुंचे और यहां सारी भूतहा घटनाओं का अनुभव किया। डरावनी आवाजें, पैरों के अजीब निशान और भूतों के देखने का दावा भी किया गया। कुछ लोग कहते हैं इस फिल्म के हीरोइन को भी भूत ने अपने बस में कर लिया था और उस प्रेतात्मा के डरावनी आवाज में सभी लोगों को वहां से निकल जाने का चेतावनी दिया था। तब से कोई भी वहां जाने का हिम्मत नहीं करता।

1. सेंटिनल द्वीप

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नॉर्थ सेंटिनल द्वीप के आदिवासी जनजाति निवास करती है जिसको सैंटनल कहा जाता है। इन्हें बाहरी दीप के लोगों का अपने द्वीप पर घूमना बिलकुल गवारा नहीं है। हम भारतीय के लिए अतिथि देवो भव हो सकता है लेकिन सेंटिनल के लिए या कोई दुश्मन से कम नहीं है। यहां पर आम लोगों का जाना तो दूर सेना को भी पहुंचने में दिक्कत होती है। इसलिए भारत सरकार ने इस द्वीप पर प्रवेश वर्जित कर रखा है।

आप इस खबर को पढ़ें और नीचे कमेंट में लिखकर बताएं की यह कैसी है जिससे हमें और अच्छी बेहतरीन खबर लिखने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular