भाजयुमो नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी आठों मंडलों में चलाया वृक्षारोपण अभियान

0
229

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के सभी आठों मंडलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया तथा प्रत्येक पौधे के लिए एक पालक भी निर्धारित करके 1500 से अधिक पौधा लगाने का अभूतपूर्व कार्य किया।
वृक्षा रोपण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयास करना चाहिए जिससे हम प्रकृति की रक्षा करने में सफल हो सके।
युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद डॉ महेश शर्मा मैं सभी को सामूहिक रूप से पर्यावरण की चिंता करने तथा पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।।
भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र महामंत्री अनुज कश्यप ने जनमानस को वृक्षों की रक्षा करने का व्रत दिलाया तथा यह भी कहा कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को बचा करके रखें।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जितने जोश और उत्साह के साथ आज हम सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किया है हमें इससे भी दोगुने उत्साह के साथ इन पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, उन्होंने कहा वृक्ष धरा का आभूषण है और अधिक से अधिक वृक्ष पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे।। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, मोहित शर्मा, नरेंद्र जोगी, प्रवीन चौहान, संदीप आवाना ,साधना शर्मा, संजय चौधरी,तुषार गोयल, प्रशांत शर्मा, रितेश वर्मा, विपिन भाटी, राहुल यादव, कपिल धारीवाल, साहिल राठी ,अभिषेक शर्मा,अंकित राजपूत, राहुल शर्मा, कोशल यादव, सूरज गुप्ता, सचिन भाटी आकाश शर्मा आकाश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here