Friday, April 19, 2024
spot_img
HomebharatUttar Pradeshहर घर तिरंगा अभियान  एवम् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर...

हर घर तिरंगा अभियान  एवम् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर पूरे उत्तरप्रदेश में 1 लाख यूनिट रक्तदान करेगा युवा मोर्चा

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा अभियान” की तैयारियों के लिए जिला कार्यालय सेक्टर 116 नोएडा में बैठक आयोजित करी।
बैठक में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमन खटीक जी ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तक तिरंगा पहुंचाने तथा फहराने का दायित्व प्रदान किया।। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक तथा सह संयोजक जिला स्तर, मंडल स्तर, बूथ स्तर एवं शक्ति केंद्र के स्तर तक बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश में युवा मोर्चा 1 लाख यूनिट रक्तदान कैंप आयोजित करेगा तथा रक्तदान के लिए समाज में जागरूकता अभियान भी चलाएगा, उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में युवा मोर्चा बाइक तिरंगा यात्रा भी निकालेगा।।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से 31 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मंडल स्तर पर बैठक करके हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा सभी डाकघरों में उपलब्ध है तथा वहां से प्राप्त किया जा सकता है।
भाजपा नोएडा महानगर उपाध्यक्ष एवं घर-घर तिरंगा अभियान जिला संयोजक श्रीमती गिरजा सिंह, जिला मंत्री एसपी चमोली, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ शर्मा, गौतम बुध नगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर, अनुज प्रधान मोहित शर्मा अर्पित मिश्रा,सत्यम सिंह नरेंद्र जोगी प्रवीण चौहान नीरज चौहान आदेश त्यागी विपिन कुमार कौशल श्रवण कुमार संजय चौधरी संदीप अवाना कपिल धारीवाल विपिन प्रधान वरुण यादव सूर्या शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular