महिला से छेड़छाड़ करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
266

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे नगर से घर लौट रही एक महिला के साथ छेड़–छाड़ करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि नगर के सुभान टोली मोहल्ले की रहने वाली एक महिला समूह का पैसा जमा कर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी बची हरपुर नहर के पास एक व्यक्ति और और उसका सहयोगी निवासीगण सुभान टोली महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो दोनों भाग निकले। क्योंकि महिला दोनों को जानती थी तो महिला ने उसके घर पर जा कर दोनों कि शिकायत की लेकिन वहां भी दोनों ने उसके साथ मारपीट‚ गाली गलौज करते हुए उसे घर से भगा दिया। जिसकी तहरीर महिला की ओर से प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

news source : https://news.zamania.in/case-registered-against-two-for-molesting-a-woman/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here