मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी

0
180

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकियाँ मिलने के मद्देनजर राज्य कैबिनेट ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने का निर्णय लिया है।  इसके अंतर्गत अब सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान उनकी फ्लीट और ज्यादा सुरक्षित होगी जिसे भेदना मुश्किल होगा।

Shadow

मुख्यमंत्री की सुरक्षा का आडिट किए जाने पर इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री को आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है।

इससे पहले पिछले दिनों लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के शीशे बुलेट प्रूफ करने का फैसला लिया गया था। यह सुरक्षा प्लान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुझाव पर तैयार किया गया था। इसी तरह गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की गई है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही बैरियर भी बढ़ाए गए हैं। इससे मंदिर और परिसर में स्थित योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here