कर्मचारी नेता ने डीए भुगतान के लिए लिखा सीएम को पत्र

0
220

गाजीपुर( 20 जुलाई,2021)। गाजीपुर के कर्मचारी नेता अम्बिका दूबे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों के बकाये डीए की भुगतान की मांग की है । यथा – सेवा में
श्रद्धेय मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
उत्तर प्रदेश लखनऊ।
बिषय:- राज्य कर्मियों, शिक्षकों,अधिकारियों व पेंशनरों को जनवरी 2020 से डी ए,डी आर लागू कर बिगत 18 माह की अवशेष धनराशि के भुगतान के सम्बन्ध में।
मान्यवर!
आप अवगत हैं कि आप के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के लाखों सरकारी सेवकों ने वैश्विक महामारी में अपनी सम्पूर्ण निष्ठा से अपने राजकीय दायित्वों का पूरी कुशलता से निर्वहन किया,जब संक्रमण का संकट था तब इन्ही कर्मचारियों ने अपने वेतन का एक हिस्सा सहर्ष मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान भी किया।आप के कुशल प्रबंधन व सफल नेतृत्व का ही परिणाम रहा कि सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रदेश में संक्रमण व मृत्यु न्यूनतम रही।जब निजी संस्थानों ने संकट काल मे अपने हाथ खड़े कर दिए थे तब राजकीय सेवा में लगे कार्मिकों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर आम जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा की,साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन भी कुशलतापूर्वक निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया, जिसमे हजारों कर्मचारी संक्रमित व असमय काल कवलित भी हो गए।जब देश प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा था तो सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रत्येक छ: महीने पर मिलने वाले महंगाई भत्ता,मंहगाई राहत पर रोक भी लगा दिया,जिसको कर्मचारी समाज अपना आपद धर्म मान कर “अच्छे दिनों”की प्रतीक्षा करने लगा।संक्रमण का संकट कम होने व वित्तीय व्यवस्था पुनः पटरी पर आने के बाद केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2021डी ए /डी आर तो लागू कर दिया किन्तु जनवरी 2020 से जून 2021 के मध्य सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन में भारी नुकसान हो रहा है। जनवरी 2020 से अब तक अवशेष राशि स्वीकृत नही की, फलस्वरूप कर्मचारी समाज निराश है।
मान्यवर!
सम्पूर्ण भारत ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर ” योगी माडल “की चर्चा है,आप की न्याय पूर्ण नीतियों व मानवीय संवेदना से कर्मचारी,शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर समाज को पूर्ण बिश्वाश है कि आप द्वारा अपने अधीनस्थों को “योगी माडल”के अन्तर्गत जनवरी 2020 से जून2021 तक कुल 18 माह की अवशेष धनराशि के भुगतान के साथ ही प्रदेश लाखों कर्मचारियों/पेंशनरों को डी ए /डी आर अविलम्ब स्वीकृत करने की कृपा करें।
आदर सहित
भवदीय
अम्बिका प्रसाद दुबे( जिलाध्यक्ष)
राज्य कर्मचारी सन्युक्त परिषद गाजीपुर ।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-4363530489165555&output=html&h=300&slotname=8398258131&adk=1959501836&adf=1239017497&pi=t.ma~as.8398258131&w=360&lmt=1626786068&rafmt=1&psa=1&format=360×300&url=https%3A%2F%2Fghazipurtoday.com%2F%25E0%25A4%2597%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25B0-%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE%25E0%25A5%25A6%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%2596%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AF%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%2582%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%259C%2F&flash=0&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiOSIsIiIsIlJNWDE4MDUiLCI5MS4wLjQ0NzIuMTAxIixbXSxudWxsLG51bGwsbnVsbF0.&tt_state=W3siaXNzdWVyT3JpZ2luIjoiaHR0cHM6Ly9hdHRlc3RhdGlvbi5hbmRyb2lkLmNvbSIsInN0YXRlIjo3fV0.&dt=1626786068161&bpp=48&bdt=1992&idt=729&shv=r20210712&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D32fdf99fdf7157ec-22e183906eca00ce%3AT%3D1626697012%3ART%3D1626697012%3AS%3DALNI_MbJXYPmHqIZqhhDtTssbjLtqkvbdQ&correlator=5945118684853&frm=20&pv=2&ga_vid=1735251060.1626697009&ga_sid=1626786069&ga_hid=726402318&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=760&u_w=360&u_ah=760&u_aw=360&u_cd=24&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=2331&biw=360&bih=630&scr_x=0&scr_y=0&eid=42530671%2C20211866%2C21067496&oid=3&pvsid=4093601666607688&pem=850&eae=0&fc=896&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C630%2C360%2C630&vis=1&rsz=%7C%7CleEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=1&uci=a!1&btvi=1&fsb=1&xpc=8hgidQIbpX&p=https%3A//ghazipurtoday.com&dtd=869

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here