सपा मुहम्मदाबाद : धरते झापी बवडंर !

0
212

पदाधिकारियों का सामुहिक इस्तीफा

गाजीपुर। जनपद में सिबगतुल्ला अंसारी के सपा में आने के बाद से ही मुहम्मदाबाद विधानसभा में हलचल शुरु हो गयी थी। चार दिन पहले सपा के मुहम्मदाबाद पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद आज सपा के दर्जनों पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तीफा देकर बम फोड़ दिया है।

मीडिया को प्राप्त पत्रों के अनुसार इस्तीफा सौपने वालों में मुहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड़ के अध्यक्ष अतुल तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह यादव, आशीष राय ( सिन्टु), कैलाश सिंह यादव,श्याम बहादुर राय( सचिव), गुलाब बिंद (उपाध्यक्ष ), राम सिंह यादव,संतोष गुप्ता,रामबदन,पारसा नाथ सिंह यादव,पारस नाथ पाठक, राम बिलास यादव सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तीफा सौंप कर अपना विरोध प्रगट कर दिया है। हालांकि सभी पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दिये हैं। पार्टी में बने रहेंगे । पदाधिकारियों ने इस्तीफा सौंप कर गेंद अब जिलाध्यक्ष के ओअले में डाल दिया है।

सपा में सिबगतुल्लाह अंसारी के वापसी के बाद चार दिन पहले जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने मुहम्मदाबाद विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष पद से हरिनारायण यादव को चलता कर कमान गोवर्धन यादव को सौंप दिया था। यही नहीं सिबगतुल्लाह अंसारी के पसंद के क ई पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here